{"_id":"128-72737","slug":"Sitapur-72737-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के खिलाफ केस
Sitapur
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पंचायत पैंतेपुर द्वारा सार्वजनिक स्थल पर जलवाए जा रहे अलाव को लेकर सभासद द्वारा सफाई कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सफाई नायक ज्ञानेन्द्र कुमार, राजू, रतन व हीरालाल बाल्मीकि ने बताया कि 15 जनवरी को ईओ शैलेन्द्र दुबे के आदेश पर मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाए जा रहे थे। इसी बीच वार्ड अचाकापुर के सभासद रफी अहमद ने वहां पहुंचे और बोले कि अलाव हमारे घर पर जलाओ। इसका विरोध करने पर सभासद रफी अहमद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने सफाई नायक ज्ञानेन्द्र भार्गव की तहरीर पर सभासद रफी अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
