{"_id":"128-72733","slug":"Sitapur-72733-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर फटने से छह लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर फटने से छह लोग जख्मी
Sitapur
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। खाना पकाते समय बुधवार रात प्रेशर कुकर फटने से एक आरक्षी समेत छह लोग जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि कुकर के पास रखे बर्तन भी काफी दूर जाकर गिरे। घायलों को निजी डॉक्टरों के यहां ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत है।
मिश्रिख के सुजानपुर निवासी जादू राजवंशी की कल्ली चौराहे पर कई दुकानें हैं। जिसकी वजह से वह मार्केट में ही ठहरता है। बुधवार रात करीब 10 बजे वह भट्ठी पर कुकर रखकर खाना पका रहा था। ठंड ज्यादा होने से भट्ठी के पास ही कई लोग आग ताप रहे थे। इसी बीच तेज धमाके के साथ कुकर फट गया, जिससे वहां मौजूद आरक्षी अवधेश कुमार यादव, होमगार्ड हरीशंकर, क्षेत्र के भटपुर निवासी सतीश कुमार व करखिला निवासी शंभू, राहगीर आशाराम, कल्ली चौराहा निवासी टन्ने यादव बुरी तरह जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि कुकर के आसपास रखे बर्तन भी दूर जा गिरे। तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर दौडे़। आननफानन घायलों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया।