Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicle fitness testing will be conducted using automated machines; ATS (Automated Testing Stations) will be established.

Sitapur News: स्वचालित मशीनों से होगी वाहनों की फिटनेस जांच, बनेंगे तन एटीएस

Sun, 22 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fitness testing will be conducted using automated machines; ATS (Automated Testing Stations) will be established.
सीतापुर। जिले में वाहनों के फिटनेस की जांच अब निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने की तैयारी है। इसके लिए तीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाने हैं। एटीएस की स्थापना व संचालन के लिए 29 फर्मों ने आवेदन किए हैं। विभाग की ओर से तय मानकों को पूरा करने वाले तीन आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित फर्में एटीएस की स्थापना के बाद संचालन करेंगी। एटीएस में वाहनों की फिटनेस जांच स्वचालित मशीनों से बगैर मानवीय हस्तक्षेप से होगी। इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी और अनफिट वाहन चलन से बाहर होंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में तीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए कई फर्मों ने आवदेन किए हैं। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया चल रही है। जब तक एटीएस स्थापित नहीं हो जाते वर्तमान व्यवस्था के आधार पर फिटनेस जांच किए जाने की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में वाहनों की फिटनेस जांच व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए हर जिले में अधिकतम तीन एटीएस खोले जा सकेंगे। प्रथम चरण में 36 जिलों से प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर आदेवन मांगे गए हैं। इनमें सीतापुर भी शामिल है। विभाग की वेबसाइट पर सीतापुर से 30 फर्मों ने आवेदन किए हैं। आवेदन कर्ताओं के दस्तावेजों का परीक्षण चल रहा है। इसके बाद जिले के एआरटीओ कार्यलय में आवेदकों का ब्योरा भेजा जएगा। एटीएस के लिए जमीन व अन्य आवश्यक तथ्यों की जांच के बाद एआरटीओ कार्यालय से रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद मानकों को पूरा करने वाले तीन आवेदकों का चयन एटीएस की स्थापना व संचालन के लिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में छह महीने का समय लगने का अनुमान है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed