{"_id":"128-72689","slug":"Sitapur-72689-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर छावनी में तब्दील रहा बैठूपुरवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर छावनी में तब्दील रहा बैठूपुरवा
Sitapur
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर (सीतापुर)। बैठूपुरवा के यामीन की मंगलवार को पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद बुधवार को भी पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। युवक की मौत से नाराज परिवारीजन इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात की गई। इस मामले में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मियों के निलंबन और उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद परिवारीजनों ने बुधवार को शव को सुपुर्देखाक किया। क्षेत्राधिकारी बिसवां दीपेंद्र नाथ का कहना है कि परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तंबौर थाना क्षेत्र के बैठूपुरवा मजरा अहमदगंज गांव निवासी यामीन (33) को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए तम्बौर पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवारीजन एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बवाल की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने थाने से लेकर गांव तक भारी पुलिस व पीएसी तैनात कर दी। पत्नी शफीकुन की तहरीर पर देर रात एसओ देव कुमार सिंह व तीन आरक्षियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो गया। गांव में शव पहुंचने पर वहां सीओ बिसवां व महमूदाबाद के अलावा सकरन, तालगांव, रेउसा, थानगांव, महमूदाबाद, लहरपुर आदि थानों की पुलिस भी पहुंच गई थी। गांव पूरी रात छावनी में तब्दील रहा। बुधवार सुबह शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रही। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।