फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पांच लाख डुप्लीकेट मतदाता

पांच लाख डुप्लीकेट मतदाता

Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान पांच डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सामने आए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार ऐसे मतदाताओं के नाम कई-कई बूथों की सूची से संबंधित हैं। प्रशासन ने इनकी जांच में तीन हजार बीएलओ लगाए है। उन्हें सभी संबंधित मतदाताओं के घरों तक जाकर आवश्यक छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। इनके अलावा ईआरओ एवं एईआरओ समेत निर्वाचन महकमे के भी कार्मिक जुटे हैं।
विज्ञापन

डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच के बाद 16 जनवरी को सामने आए तथ्यों की फीडिंग की जाएगी है। वहीं मतदाता पुनरीक्षण अभियान से एक लाख 75 हजार 663 नए मतदाता जुड़ गए हैं। वोटरों की संख्या में वृद्धि को देखकर 92 और नए पोलिंग स्टेशन मंजूर हो गए हैं। ऐसे में इनकी संख्या बढ़कर तीन हजार हो गई है। चुनावी जिम्मेदारियां सौंपने को नोडल अफसरों को नामित करने को खाका खींचने की कवायदें भी चल रही हैं। एक फरवरी को विधान सभा क्षेत्रों की वोटर लिस्टों का फाइनल प्रकाशन होगा। राजनीतिक दृष्टि से सीतापुर जनपद में चार संसदीय इलाके आते हैं। इनमें सीतापुर, मिश्रिख, धौरहरा एवं मोहनलाल गंज हैं। इनके अलावा यहां नौ विधान सभा क्षेत्र पड़ते हैं। विधान सभा क्षेत्र सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, सेवता, बिसवां, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख एवं महोली सीटें हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीते दिनों विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। आयोग ने पहले मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 10 दिसंबर घोषित की थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। ऐसा इसलिए जिससे कि यदि कोई त्रुटि रह गई हो, तो उसे भी दुरुस्त किया जा सके। जिले में आयोग के निर्देश के अनुसार एक अक्तूबर से विशेष पुनरीक्षण अभियान चला। इसमें नाम घटाने से लेकर बढ़ाने व संशोधन तक का मौका लोगों को एक बार फिर से मिला। इसका बढ़ चढ़कर लोगों ने लाभ भी उठाया। जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की। मतदाता मेले के साथ ही बूथों पर विशेष अभियान चला। इसमें जिले में एक लाख 75 हजार 829 नए मतदाताओं आवेदन किया था। जांच में 166 आवेदन खारिज हुए। जबकि एक लाख 75 हजार 663 मतदाता स्वीकृत किए गए। अब जल्द ही इनके हाथों में स्मार्ट फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र होगा। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इसमें बिसवां में 16,881, लहरपुर में 20,771, महमूदाबाद में 18, 974, सेवता में 18, 276, मिश्रिख में 20, 708, हरगांव में 21,275, सीतापुर में 22, 208 एवं महोली में 23, 426 नए मतदाता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed