{"_id":"128-61602","slug":"Sitapur-61602-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 केंद्रों पर 9400 देंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 केंद्रों पर 9400 देंगे एग्जाम
Sitapur
Updated Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लोक सेवा आयोग की राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य) व बैकलॉग विशेष चयन परीक्षा 26 जून को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों पर 9400 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सात सेक्टरों में केंद्र बांटे गए हैं। साथ ही उन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिले में परीक्षा के लिए 20 केंद्रों पर इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरआरबी इंटर कॉलेज, अग्रवाल पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज,आरएमपी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुमित्रा पब्लिक इंटर कॉलेज (सेठ सुक्खूमल), आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज तरीनपुर,जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज खैराबाद, पं सूर्य दत्त आनंदी सैगल गर्ल्स इंटर कॉलेज हटौरा, पं. सूर्य दत्त आनंदी सैगल इंटर कॉलेज हटौरा, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलॉजी रस्योरा, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी रस्योरा व वूमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलॉजी रस्योरा में 500-500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार म्यूनिस्पल इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज आर्यनगर, हिंदू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, प्राग नारायण सहगल इंटर कॉलेज कनवाखेड़ा, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नाेलॉजी रस्योरा व इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज रस्योरा में 400-400 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सुबह 9:30 से 11:30 तक सामान्य अध्ययन प्रथम व दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय की परीक्षा होगी।
उधर, पीसीएस परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें लोक सेवा आयोग के नियमों से अवगत कराया गया।