{"_id":"128-60945","slug":"Sitapur-60945-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से मां-बेटी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से मां-बेटी जख्मी
Sitapur
Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में सोमवार की शाम कच्ची दीवार मय छप्पर के गिरने से उनके नीचे दबकर मां-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। दीवार के मलबे में भैंस भी दब गई थी, लेकिन वह सुरक्षित निकाली गई। क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी सुनीता पत्नी सोबरन व उसकी बेटी आरती सोमवार शाम भैंस को चारा दे रही थीं। इसी दौरान बारिश से भीगी कच्ची दीवार अचानक ढह गई। मां-बेटी और भैंस दीवार के मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाल तो गंभीर हालत में मिलीं। सुनीता की नाक से खून निकल रहा था। बेटी आरती भी बुरी तरह जख्मी हुई थी।मलबा हटाए जाने पर उसमें दबी भैंस उठ खड़ी हुई। मां-बेटी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन