फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रंजिश में महिला व बच्चों को पीटा

रंजिश में महिला व बच्चों को पीटा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। बढै़या गांव में शुक्रवार देर रात दबंगों ने रंजिश में एक ग्रामीण के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने घर के लोगों की जमकर पिटाई की। विरोध करने पर गृहस्वामी के बेटे व पत्नी को छत से फेंक दिया। इस दौरान दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस पर दबंग वहां से भाग निकले। उनकी संख्या दस के आसपास बताई जा रही है। हमले में तीन महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने नकदी व जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर एक ग्रामीण के घर पर हमला किया गया है। तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बढ़ैया गांव में शुक्रवार रात करीब बारह बजे लगभग दस लोग असलहों से लैस होकर बृजपाल के घर में घुस गए। दबंगों ने बिना कुछ कहे महिलाओं व पुरुषों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मकान की छत पर मौजूद गृहस्वामी के बेटे तुशेंद्र को छत से फेंक दिया। मां प्रेमा देवी ने विरोध किया तो उसको भी छत से ढकेल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा बृजपाल, उसकी मां रामकुमारी व मीना पत्नी आशीष को भी लाठी-डंडों से पीटा। दबंगों ने इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग समझे कि बदमाश आ गए। इस पर ग्रामीण भी हवाई फायरिंग करते हुए बृजपाल के घर की ओर भागे। खुद को घिरते देख दबंग वहां से भाग गए। बृजपाल ने गांव के ही तौलेराम व अवधेश, मनोज समेत कई अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दबंग घर से नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल भी लूट ले गए हैं। इंस्पेक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि बृजपाल व तौलेराम के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। दिन में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद तौलेराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बृजपाल की पिटाई कर दी। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed