{"_id":"128-47217","slug":"Sitapur-47217-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा एजेंसी कर्मी से सवा लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा एजेंसी कर्मी से सवा लाख की लूट
Sitapur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद से वैन में सवार होकर वापस जिला मुख्यालय लौट रहे दवा एजेंसी कर्मियों से असलहे के बल पर गुरुवार दोपहर एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने करीब सवा लाख रुपये कैश लूट लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों से कीमती मोबाइल, चेक व कुछ जरूरी दस्तावेज भी छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। सूचना पाकर सीओ एसके सिंह व इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। लूटा गया कैश शहर के ग्रीकगंज स्थित एक मेडिकल एजेंसी का बताया जा रहा है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रीकगंज स्थित कृष्णा मेडिकल एजेंसी के मालिक राजीव वोहरा ने बताया कि उनके यहां काम करने वाला राजाराम, तरीनपुर निवासी एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) मतीन उर्फ इस्तिखार व त्रिरुपति एजेंसी पर काम करने वाला गंगासागर वैन पर सवार होकर गुरुवार सुबह मार्केटिंग के लिए महमूदाबाद कस्बे गए थे। दोपहर बाद जब यह लोग कैश वसूलकर वैन से वापस आ रहे थे, तभी सिधौली रोड पर कांसा मोड़ के निकट सड़क पर एक बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक खड़ी होने के कारण इन लोगों ने वैन की रफ्तार धीमी कर दी। गाड़ी की स्पीड कम होते ही तीन असलहाधारी बदमाश गाड़ी के सामने आ गए। दो बदमाशों ने वैन में सवार दो लोगों की कनपटी पर असलहा तान दिया। जान से मारने की धमकी देकर इन लोगों ने एक लाख 22 हजार 119 रुपये का कैश, 25 हजार रुपये का चेक, कुछ दस्तावेज, चश्मा, मोबाइल आदि लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश सड़क पर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वैन सवार लोगों ने पहले अपने करीबियों को फोन से घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही सीओ एसके सिंह व इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर जांच की।