{"_id":"128-47141","slug":"Sitapur-47141-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में डिलीवरी नहीं तो बुकिंग रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में डिलीवरी नहीं तो बुकिंग रद्द
Sitapur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गैस वितरकों को अब सात दिन के भीतर ही गैस आपूर्ति करनी होगी। समय से आपूर्ति न कर पाने पर बुकिंग रद्द कर दी जाएगी। साथ ही संबंधित गैस वितरक को भी डिफाल्टर घोषित कर दिया जाएगा। ‘इजी गैस प्रणाली योजना’ से ऐसा संभव हो सकेगा। डीएम की ओर से शुरू की गई इस योजना की डीएफओ नियमित समीक्षा करेंगे।
उपभोक्ताओं को अक्सर शिकायत रहती थी कि गैस वितरकों द्वारा कभी समय पर गैस आपूर्ति नहीं की जाती है। इन शिकायतों पर अंकुश लगाने एवं रसोई गैस वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्य योजना बनाई है। डीएम पंकज कुमार की पहल पर अब जनपद में इजी गैस प्रणाली योजना शुरू होगी। इस सिस्टम के जरिए गैस एजेंसीवार उपभोक्ताओं का ब्यौरा ऑनलाइन होगा। साथ ही उनकी गैस रिफिल बुकिंग भी ऑनलाइन होगी। इस सिस्टम के तहत नियमित बुकिंग व डिलीवरी की मॉनीटरिंग की जाएगी। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए बाकायदा एक हफ्ते का समय भी मुकर्रर है। ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर मुहैया हो सकें। अगर गैस वितरकों द्वारा निर्धारित समयावधि में उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति नहीं की जाती है, तो बुकिंग रद्द कर दी जाएगी। साथ ही गैस वितरक भी डिफाल्टर की दायरे में आ जाएंगे।
लोकवाणी-जनसुविधा केंद्रों से होगा अनुबंध
ऑनलाइन गैस बुकिंग व्यवस्था को साकार करने के लिए लोकवाणी, जनसुविधा केंद्र संचालकों और प्रशासन के बीच एक अनुबंध होगा। ताकि संचालकों को केंद्र पर इसकी सुविधा मिल सकेगी। गैस बुक के लिए डीएसओ स्तर से अधिकृत पत्र निर्गत होगा तथा उन्हें यूजर नेम, पासवर्ड इश्यू किए जाएंगे। बाद में उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इनके अलावा सभी गैस एजेंसी धारकों एवं सेल्स मैनेजर को पोर्टल पर स्टॉक इंट्री, अपडेशन एवं स्टॉक वैरीफिकेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
ईजी गैस सिस्टम से हाेंगी सभी बुकिंग
उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग अब इजी गैस सिस्टम से ही होगी, हालांकि उनके पास गैस बुकिंग के दो विकल्प होंगे। गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की बुकिंग नि:शुल्क होगी। जबकि लोकवाणी केंद्र पर बुकिंग के सर्विस चार्जेज देय होंगे। इसके अलावा फोन से भी प्राप्त बुकिंग को गैस एजेंसियों द्वारा तय पोर्टल पर इंट्री करनी होगी।