फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 सौ से अधिक छात्र होने पर बनेंगे दो परीक्षा केंद्र

12 सौ से अधिक छात्र होने पर बनेंगे दो परीक्षा केंद्र

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अब एक साथ दो परीक्षा केंद्र बन सकेंगे। शर्त होगी कि विद्यालयों में छात्रों के बैठने की क्षमता 1200 से अधिक हो। अभी तक विद्यालय में छात्रों के बैठने की क्षमता को दरकिनार कर केंद्रों का आवंटन किया जाता रहा है। 2013 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शासन ने यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये हैं। वित्तविहीन माध्यमिक स्कूल इस दायरे में नहीं आएंगे। छात्रों को सहूलियत मिलेंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2012 की परीक्षा में कुल 81,983 परीक्षार्थियों के लिये जिले में 147 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, लेकिन किसी परीक्षा केंद्र पर दो सेंटर नहीं बनाए गये थे। अधिक छात्र क्षमता वाले विद्यालयों के प्रबंधन ने शासन से इसकी शिकायत की थी। इस पर शासन ने जारी किये गये आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि 1200 से अधिक क्षमता वाले राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में दो परीक्षा केंद्र बनाया जाए। दो परीक्षा केंद्रों के हिसाब से केंद्र व्यवस्थापक व अन्य स्टॉफ की तैनाती भी हो। विद्यालय में फर्नीचर व परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed