{"_id":"128-47084","slug":"Sitapur-47084-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-डीसीएम में भिड़ंत, 7 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-डीसीएम में भिड़ंत, 7 जख्मी
Sitapur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस व डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस पर सवार एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। नेशनल हाईवे पर कटीली पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस व सामने से आ रही डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक व उसमें सवार लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन बस में सवार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में लखनऊ के मड़ियावं थाना क्षेत्र के प्रीतीनगर निवासी नीलम गुप्ता (50) व पति रामनरेश (58), खीरी जिले के मैगलगंज इलाके के शंदरपुर गांव निवासी शिव कुमार (65), खूंटीखुर्द गांव निवासी राधेश्याम (38), संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के गंगेचर गांव निवासी रूपचंद (22), बिसवां कस्बे के काजी टोला निवासी निजामुददीन (18) व बस चालक देवरिया जिले के कृतिपुरा निवासी दिनेश यादव (35) शामिल हैं। सूचना पाकर रामकोट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक बस में करीब पैंतीस लोग सवार थे। जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें ही जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन