फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डकैतों ने बंधक बना लूटा दो लाख का माल

डकैतों ने बंधक बना लूटा दो लाख का माल

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख कस्बे से सटे ज्ञान सागर गांव में सोमवार देर रात नकाबपोश डकैतों ने एक घर पर धावा बोला दिया। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी, जेवर, कपड़े, मोबाइल समेत करीब दो लाख का माल लूट ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत करा दिया है, वहीं रिपोर्ट लिखना तो दूर, पुलिस घटना को ही सिरे से नकार रही है।
विज्ञापन

ज्ञान सागर गांव में सोमवार देर रात आठ से दस सशस्त्र डकैतों ने चौधी चौधरी के घर पर धावा बोल दिया। घटना के समय वह दरवाजे के बाहर छप्पर के नीचे लेटा हुआ था। इसी बीच कुछ लोग उसकी चारपाई के पास जाकर खड़े हो गए। सभी सादे कपड़ों में थे। इन लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए घर में कच्ची शराब बनाए जाने की बात कहकर जांच कराने को कहा। डरे-सहमे से चौधी ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलवाते ही छह बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसते ही चौधी के पुत्र नरेश चौधरी समेत परिवार के सभी लोगों को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद सभी लूटपाट करने लगे। चौधी ने बताया कि कुछ बदमाश घर के बाहर भी खड़े थे। अधिकतर अपना मुंह कपड़े से ढके थे। पीड़ितों ने बताया कि डकैत घर से पांच हजार की नकदी समेत, काफी जेवरात, चार मोबाइल, डीवीडी, कपड़े, बर्तन समेत करीब दो लाख का माल उठा ले गए। शोरगुल सुनकर गांव के लोग भी कुछ ही देर में वहां आ गए। इस बीच बदमाश वहां से भाग निकले। नरेश ने मंगलवार सुबह मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी। सूचना पाकर कुछ पुलिस कर्मी गांव पहुंचे और तहकीकात भी की, लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख इश्तियाक अहमद ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed