{"_id":"128-46808","slug":"Sitapur-46808-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, नौ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, नौ जख्मी
Sitapur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में हुए अलग-अलग हुए पांच सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक लेखपाल समेत नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनाआें से अवगत करा दिया गया है।
रामकोट निवासी हरभजन सिंह अपनी पत्नी सुखवीर कौर (55) के साथ बाइक से लखीमपुर खीरी जिले के केशवपुर गुरेरा से वापस लौट रहे थे। जब दोनों हरगांव थाना क्षेत्र में पिपरा गांव के निकट पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुखवीर कौर की मौत हो गई और उसका पति जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। महमूदाबाद कोतवाली इलाके के नत्थूपुर गांव निवासी भगौती (38) बिसवां तहसील में लेखपाल पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह वह मोटर साइकिल से बिसवां जा रहे थे। मोचकलां गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भगौती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिसावां क्षेत्र के शिवसिंहपुर गांव निवासी नेपाल सिंह (35) मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह क्षेत्र के गुरसंडा के पास बाइक समेत गिर गया। वह बुरी तरह घायल हो गया।
इसी तरह कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर मार्ग पर माधवपुर गांव के निकट एक टेम्पों अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार हरगांव क्षेत्र के शेरपुर सरावां गांव निवासी बृजेंद्र सिंह (50) समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बृजेंद्र को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्पों में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इसी तरह लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटीपुरवा निवासी किशोरी लाल (28) इन दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधौरी गांव स्थित ससुराल आया था। शुक्रवार सुबह वह ससुराल से शाहमहोली गांव गया था। सड़क पार करते समय एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में सिटी स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदना थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी गुड्डू दास (40) पुत्र परवन शुक्रवार की सुबह ट्रेन से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यहां वह ट्रेन से उतरते समय अचानक गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।