फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दुकान में लगी आग, युवक झुलसा

दुकान में लगी आग, युवक झुलसा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। संदना इलाके में एक मिठाई की दुकान पर आग लग गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे युवक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। दुकान में आग लगने का कारण भट्ठी से छप्पर पर चिंगारी पड़ना बताया जा रहा है। आग लगने के कारण करीब एक लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम महासेन गंज डेंगरा निवासी रामकुमार पुत्र बाबू की मिठाई की दुकान गांव के चौराहे पर है। रविवार की दोपहर दुकान में भट्ठी पर मिठाई बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान भट्ठी से चिंगारी उड़कर दुकान के छप्पर पर जा गिरी। देखते ही देखते छप्पर धू-धूकर जलने लगा। इस पर आस पास मौजूद लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान जलता हुआ छप्पर गिर गया। इससे उसके नीचे मौजूद रामकुमार पुत्र बाबू गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में काम कर रहे रामकुमार व कमलेश पुत्रगण भग्गा बाल-बाल बच गये। झुलसे रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। आग में कारण करीब एक लाख रुपये की सम्पत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed