{"_id":"128-46498","slug":"Sitapur-46498-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 कोटेदारों के यहां छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 कोटेदारों के यहां छापा
Sitapur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लगातार मिल रहीं अनियमितता की शिकायतों को लेकर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक की टीमों ने शनिवार को कोटे की तीस दुकानों पर छापेमारी की। छापे में दुकानों में तमाम खामियां मिलीं। कहीं घटतौली मिली तो कहीं तय रेट से अधिक मूल्य पर राशन बेचा जा रहा था। कमियां मिलने पर दो दुकानें निलंबित कर दी गईं, जबकि पांच के अनुबंध पत्र निरस्त कर किए गए। इसके अलावा पांच विक्रेताओं की 25-25 हजार रुपये की जमानत राशि भी जब्त की गई।
क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर गुप्ता की अगुवाई में खाद्य निरीक्षक की अलग-अलग टीमों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें नगर में 20 व ग्रामीण में 10 दुकानें हैं। इस दौरान राशन की दुकानों पर तमाम अनियमितताएं मिलीं। जांच टीम ने रिपोर्ट एसडीएम महमूदाबाद को दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम केएन उपाध्याय ने रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत बरियारपुर के उचित दर विक्रेता बाबू राम व नीबा डहरा की विक्रेता चंद्रकली के अनुबंध पत्र निलंबित कर दिये, जबकि महमूदाबाद की ग्राम पंचायत अहिबनपुर के नत्थाराम, कुसंडा की सुमन देवी, हाजीपुर की मालती देवी, रसूलाबाद के शत्रोहन लाल, पहला की ग्राम पंचायत खाफा की विक्रेता मंजू देवी के अनुबंध पत्र भी निरस्त कर दिए। साथ ही उन्होंने खाफा की मंजूदेवी, अहिबनपुर के नत्था राम, रसूलाबाद के शत्रोहन, कुसंडा की सुमन देवी, जमुनादीन की प्रेमावती की 25-25 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त करने की कार्रवाई की है।