{"_id":"11-65917","slug":"Dehradun-65917-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाशों की सड़न से सूजने लगे फेफड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाशों की सड़न से सूजने लगे फेफड़े
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर पड़ी लाशों में सड़न तेज हो गई है। यहां फंसे लोग बीमार पड़ रहे हैं। गौरीकुंड, रामबाड़ा और दूसरे स्थानों पर फंसे तीर्थयात्रियों के फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन
कार्यवाहक महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा.जेएस जोशी ने बताया कि केदारघाटी में शवों के दाह संस्कार के सारे इंतजाम कर दिए गए हैं। महामारी को फैलने से रोकने को ब्लीचिंग पाउडर छिड़का जा रहा है।
विज्ञापन
डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं
जोलीग्रांट अस्पताल से फोरेंसिक विभाग की टीम, 9 डाक्टर, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों से डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद अगर शव का चेहरा साफ बचा है तो उसका फोटो भी सुरक्षित कर लिया जाएगा।
मंगलवार शाम तक दाह संस्कार शुरू होने की प्रशासन के पास सूचना नहीं आई थी। महानिदेशक जोशी ने बताया कि कनेक्टीविटी की समस्या बनी हुई है।
यात्रियों के पास गर्म कपड़े नहीं
उन्होंने बताया कि यात्रियों के पास गर्म कपड़े नहीं है। इससे फेफड़ों में संक्रमण की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को महामारी से बचाने के लिए बड़ी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर, चूना और फिनायल आज भी भेजा गया।
घाटी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। कमिश्नर सुवर्धन ने बताया कि अभी प्राथमिकता के आधार पर बदरीनाथ में फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।