{"_id":"5d4c5fa58ebc3e6ced374b8d","slug":"93-buses-will-have-panic-buttons-sitapur-news-lko4754042135","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 बसों में लगेंगे पैनिक बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 बसों में लगेंगे पैनिक बटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रोडवेज बसों में महिला यात्रियों से बदसलूकी करने वालों की अब खैर नहीं होगी। सीतापुर डिपो में निगम की 93 बसों में पैनिक बटन लगाया जाएगा। यह सीधे पुलिस सेवा के डायल-100 से कनेक्ट रहेगा।
सफर में किसी भी वक्त अगर महिलाओं को दिक्कत होती है तो वे पैनिक बटन दबाकर पुलिस की मदद ले सकेंगी। परिवहन निगम के एमडी ने बसों को पैनिक बटन से लैस कराए जाने का निर्देश जारी किए हैं।
योगी सरकार की पहल पर परिवहन महकमे ने इस ओर कदम बढ़ाया है। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज की साधारण बसों को पैनिक बटन से लैस किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग अपनी बसों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) एवं व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) से लैस करने जा रहा है। सिस्टम को चालू करने के लिए कनेक्टिविटी सिम खरीदे जाएंगे।
एक-एक बस में दो-दो कनेक्टिविटी सिम लगेंगे। इससे जीपीएस और वीटीएस चालू होगा। सीतापुर डिपो में 170 बसें हैं। इनमें से 77 बसें अनुबंधित हैं। पैनिक बटन निगम की 93 बसों में लगाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम के एमडी राजशेखर ने निर्देश जारी किए हैं।
ऐसे मिलेगी मदद
जीपीएस के चालू होने पर पैनिक बटन, डॉयल-100, संबंधित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं कार्यशाला के फोरमैन से सीधे कनेक्ट हो जाएगा।
इसे दबाने पर डॉयल-100 एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहित सभी कनेक्टिविटी वाली जगहों को अलर्ट पहुंचेगा। अलर्ट मिलते ही यात्री की मदद करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बस की लोकेशन के सबसे करीब मौजूद पुलिस की डॉयल-100 टीम तत्काल मदद को पहुंचेगी।
निर्भया फंड से लगेंगे पैनिक बटन
रोडवेज बसों में निर्भया फंड से पैनिक बटन लगाए जाएंगे। परिवहन निगम के आला अफसरों ने सरकार से निर्भया फंड के तहत बजट मांगा है। बजट मिलते ही रोडवेज की सभी बसों को पैनिक बटन से लैस कर दिया जाएगा। महानगरों में इलेक्ट्रिक बसों में निर्भया फंड से ही पैनिक बटन लगवाए गए हैं।
रक्षाबंधन पर कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर 13 से 18 अगस्त तक चालक-परिचालकों तथा वर्कशॉप कर्मियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत छह दिनों में लगातार ड्यूटी कर 1800 किमी. बस चलाने वाले चालक-परिचालक को सभी देयकों के अलावा 1200 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगी।
1800 किमी. से अधिक बस चलाने पर 1200 के अलावा 55 पैसे प्रति किमी. की दर से भुगतान मिलेगा। एआरएम विमल राजन ने बताया कि वर्कशॉप कर्मचारियों को लिए इस अवधि में ड्यूटी करने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।