{"_id":"5cc5f61abdec2207194af075","slug":"91556477466-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रिख की बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रिख की बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में लगातार आठ घंटा गुल रही बिजली
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख इलाके में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रविवार को आठ घंटा लगातार बत्ती गुल रही। इससे बाशिंदों को ढेरो मुसीबतें उठानी पड़ी। इन्वर्टर भी मौके पर दगा दे गए। इससे लोग भीषण गर्मी में बेहाल रहे। वहीं पेयजल का संकट भी उत्पन्न हो गया। शाम को आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं शनिवार को दिनभर बत्ती गुल रही। इसके पीछे फॉल्ट बताई जा रही है।
फॉल्ट के चलते शनिवार को मिश्रिख इलाके में दिनभर बत्ती गुल रही। इससे परेशान बाशिंदें राहत पाने के लिए जूझते रहे। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि लोकल फॉल्ट है। इसी वजह से दिक्कत आई है। रात को 11 बजे बत्ती बहाल हुई। कुछ देर तक रुकी। वहीं रविवार को दिन में 11 बजे फिर से अघोषित कटौती शुरू हो गई।
कुछ देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। जब तीन घंटा बीत गया तो लोगों ने अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। तब चला कि 33केवी लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसको जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा लेकिन सही होने में ही आठ घंटा बीत गए। छह बजे के बाद बत्ती आई।
विज्ञापन
तब तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बत्ती न होने से समरसेबिल भी बंद रहे। घरों में रखा पानी गर्म हो गया। फ्रिज भी पानी ठंडा न कर सकें। इससे लोगों को भारी दुश्वारियां उठानी पड़ी। इससे करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई।
आ गई थी फॉल्ट
विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई थी। इसी वजह से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। शाम तक इसे दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
-उमाकांत त्यागी, जेई, पावर कॉर्पोरेशन