{"_id":"5ca3af4bbdec2214516f5640","slug":"91554231115-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की टक्कर से 40 लोग घायल त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक की टक्कर से 40 लोग घायल त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में मंगलवार देर रात प्राइवेट बस व ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 40 लोग जख्मी हो गए। बाद में ट्रक पलट गया। जिससे हाईवे पर यातायात अवरूद्घ हो गया। उधर, पुलिस के मुताबिक हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर हेमपुर गांव के पास एक ट्रक व प्राइवेट बस में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में बस पर सवार करीब 40 लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल भेजा गया है।
कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक में सवार चालक भी घायल हुआ है। खबर पाकर इमलिया सुल्तानपुर इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
बताते हैं कि बस श्रावस्ती से चंडीगढ़ जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर गांव के निकट टायर फटने से अनियंत्रित होकर बस अचानक सड़क के दूसरी ओर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
जिससे बस में सवार बहराइच इकौना के दूधनाथ, नब्बू लाल, घनश्याम, राजेश निवासी रानीपुर जिला बहराइच, यहीं के इकौना निवासी कन्हैया, गंगापुरवा बलरामपुर के रहने वाले हरदेव, गोरखपुर के अंशनाथ व उनकी पत्नी इंदु कुमारी, बहराइच के मन्ना, रामाधार, ट्रक चालक बलबीर सिंह, खलासी सतविंदर सिंह, बस चालक प्रहलाद निवासी श्रावस्ती समेत तकरीबन 40 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएमओ, एएसपी व सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंच जायजा लिया।