{"_id":"5c0eb1ddbdec22417b50d24a","slug":"91544466909-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज आएंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज आएंगे राज्यपाल
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी ने कॉलेज परिसर का लिया जायजा
बिसवां (सीतापुर)। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक का मंगलवार को आगमन होगा। राज्यपाल इस दिन श्रीराम चंपा देवी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। सोमवार को उनके आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शीतल वर्मा और पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कॉलेज प्रबंध तंत्र को निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने विद्यालय परिसर में बन रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम संयोजक व विद्यालय प्रबंधक भगवती प्रसाद सिंघल ने बताया कि राज्यपाल रामनाईक मंगलवार को विद्यालय के कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह में सम्मानित करेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवियों को भी सम्मान होगा। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह व कलकत्ता के प्रमुख समाजसेवी श्रवण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। रहेंगे। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर अफसरों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम शशिभूषण राय, तहसीलदार गिरीश कुमार झा, सीओ तौकीर अहमद, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।