{"_id":"5b7efec742c7924676416dca","slug":"91535049415-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्री को जहर खुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्री को जहर खुरानों ने लूटा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। यात्री किसी तरह से ट्रेन से तो उतर लिया, लेकिन कोतवाली के पास आकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दशरथपुर निवासी मन्नी मौर्य (35) दर्जी है। तीन माह पूर्व वह काम करने के लिए दिल्ली गया था। इधर रक्षाबंधन का त्योहार आ गया है। इस वजह से मन्नी कमाई करके ट्रेन से वापस घर के लिए चल दिया।
बताते हैं कि ट्रेन में जहरखुरान मौजूद थे। जिन्होंने सफर के दौरान ही उसे किसी तरह से नशीला पदार्थ खिला दिया। जैसे ही मन्नी की हालत बिगड़ी और वह बेहोश हुआ, तब जहरखुरान उसके पास मौजूद 15 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर निकल भागे।
विज्ञापन
इधर ट्रेन जब सीतापुर पहुंची, तब मन्नी को हल्का होश आ चुका था। वह ट्रेन से तो उतर लिया, लेकिन शहर में कोतवाली के निकट आकर फिर गिर गया। पुलिस ने उसे बेहोश पड़ा पाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसके गांव को भी सूचना भेज दी गई है।