{"_id":"5b71cb9f42c7921ff71683e3","slug":"91534184351-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमकर बरसी काली घटाएं, भीगा तन-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमकर बरसी काली घटाएं, भीगा तन-मन
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश के चलते जलभराव व कीचड़ ने राहगीरों की बढ़ाई मुश्किलें
सीतापुर। सुबह से छाई काली घटाएं सोमवार की दोपहर बाद झूमकर बरसीं। बारिश से मौसम खुशनुमा होने पर गर्मी से राहत मिली तो हर चेहरे पर खुशी नजर आई। शहर की सड़कों व बाजार में रिमझिम फुहारों ने लोगों का तन-मन भिगो दिया।
कई युवा और बच्चे बारिश का लुत्फ उठाते दिखे। रविवार के मुकाबले पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। देर शाम तक रिमझिम फुहारें गिरने का दौर चलता रहा। इससे पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से जहां लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी।
वहीं शहर के लोहारबाग, विजयलक्ष्मी नगर, आर्य नगर सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सिधौली, कमलापुर, अटरिया, संदना आदि ग्रामीण अंचलों में देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले के कई हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।