{"_id":"5a4fc1c24f1c1b4e198b500d","slug":"91515176386-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी माफियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी माफियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी माफिया द्वारा सिपाही को कुचलकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बावजूद इसके आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस समेत वन विभाग की भी टीमें लगी हुई हैं।
बता दें कि बुधवार रात हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही चौकी में तैनात सिपाही ओमप्रकाश यादव को लहरपुर मार्ग पर लकड़ी माफिया ने लकड़ी लोड वाहन से कुचलकर मार डालने का प्रयास किया था। इसमें वाहन की टक्कर से सिपाही घायल हो गया।
पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लकड़ी माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। घटना के बाद पुलिस टीमों ने हरगांव समेत लहरपुर व तंबौर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की है। वन विभाग की टीमें भी पुलिस का सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। हालांकि इस घटना के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।