फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   87 shops of seeds and pesticides raided

बीज और कीटनाशक की 87 दुकानों पर छापा

Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
87 shops of seeds and pesticides raided
सीतापुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज और कीटनाशी रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि व तहसील प्रशासन की गठित टीमों ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आठ टीमों ने अलग अलग इलाकों में संचालित 87 दुकानों की औचक जांच पड़ताल कर बिक्री व स्टाक से जुड़े दस्तावेजों को परखा।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर बीज के छह व कीटनाशी रसायनों के दस नमूने लैब जांच को भेजे गए। जांच के दौरान बिक्री से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर बीज की एक एवं कीटनाशी की पांच दुकानों के संचालकों से लिखित जवाब भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिले की विभिन्न तहसीलों में सम्बन्धित तहसीलदार के साथ पांच टीमों का गठन करते हुए 46 बीजों के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। इसमें अभिलेखों का मिलान स्टाक के अनुसार करने के साथ ही गुणवत्ता परीक्षण के लिए बीज व कीटनाशी रसायनों के नमूने भी सीज कर लैब को भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं बीज निरीक्षक ने तहसील सदर एवं लहरपुर, एसएन राम कृषि रक्षा अधिकारी ने महमूदाबाद, भूमि संरक्षण अधिकारी राजितराम ने तहसील सिधौली, रामकुमार यादव उप सम्भागीय कृषि अधिकारी ने मिश्रिख, अख्तर हुसैन उप सम्भागीय कृषि अधिकारी ने बिसवां में संचालित बीज व कीटनाशी रसायनों की दुकानों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed