फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   83 bigha land cut

16 मकान घाघरा में बहे, 83 बीघा जमीन भी कटी

Sat, 15 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
83 bigha land cut
स्कूली बच्चे - फोटो : amar ujala

घाघरा के जलस्तर में शुक्रवार रात मामूली गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद नदी गांजरी क्षेत्र में कहर बरपा रही है। नदी ने तटीय क्षेत्र में तेजी से कटान शुरू कर दी। 16 मकान नदी में समा गए हैं, जबकि 83 बीघा जमीन घाघरा निगल गई है।

विज्ञापन


नदी दुर्गापुरवा व गोड़ियन पुरवा में तेजी से कटान कर रही है। टापू पर भी कहर बरप रहा है। उधर, शनिवार को बैराजों से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रेउसा के 13 गांवों में घाघरा का पानी घुसा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं 22 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। दुर्गापुरवा में नदी तेजी से कटान कर रही है। यहां के रामपाल, प्रदीप, अशोक, उमेश, मनकू, कनऊ, लल्लू, अजीत, राजकुमार के घर नदी में बह गए हैं। गोड़ियन पुरवा गांव में शीलू, अज्जेराम के घर नदी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचीसा पर भी घाघरा का कहर बरप रहा है। टापू पर बसे माया प्रकाश, हरद्वारी, सियाराम, राधेश्याम, राजहंस व गया प्रसाद के घर नदी में बह गए हैं। हालांकि इन लोगों ने खतरा भांपकर पहले ही घर खाली कर दिए थे।

टापू पर करीब 80 बीघा जमीन कटकर बह गई है। दुर्गापुरवा गांव में छेद्दू की 3 बीघा खेती नदी में समा गई है। गोड़ियन पुरवा के 30 परिवारों ने पलायन कर आशारामपुरवा जाने वाली सड़क पर डेरा डाल रखा है।


दुर्गापुरवा के लोग भी पलायन कर रहे हैं। उधर, शनिवार को घाघरा, शारदा व बनबसा बैराजों से 242566 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे तटीय इलाके में एक बार फिर से घाघरा का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed