{"_id":"5c0d6714bdec2241417d255d","slug":"81544382228-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन जख्मी
सिधौली/लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। उधर, लहरपुर इलाके में दो अलग-अलग हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
कोतवाली बिसवां के रुकनापुर निवासी मोबीन (22) पुत्र इस्माइल रविवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर किसी भट्ठे पर जा रहा था। कोतवाली सिधौली अंतर्गत महमूदाबाद मार्ग पर खरवलिया गांव के करीब किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।
उसके नीचे दबकर मोबीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, लहरपुर क्षेत्र में किशुनपुर के निकट दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में सूरज निवासी केसरीगंज और संजय व नीतू निवासी गुलरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रंगवा गांव के करीब बाइक एक ट्रैक्टर से टकराने पर बाइक सवार वीणा मिश्रा जख्मी हो गई। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
रेउसा। थाना इलाके में शनिवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अशोक यादव (30) पुत्र रामधार निवासी हरीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया था। शनिवार की देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।