फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   घी, तेल, दही व छेना का भरा नमूना

घी, तेल, दही व छेना का भरा नमूना

Sat, 03 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
घी, तेल, दही व छेना का भरा नमूना
लहरपुर (सीतापुर)। दीपावली को लेकर शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लहरपुर कस्बे में चलाए गए अभियान में खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापेमारी की। छापे में खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान मिलावट की आशंका पर टीम ने चार खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, इनमें घी, तेल, दही एवं छेना शामिल हैं।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दीपावली पर्व को लेकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामारी का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत शनिवार को टीम ने लहरपुर इलाके के खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर में छापा मारा। मिलावट की आशंका को देखते हुए चार नमूने भरे। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



एफएसओ अजय कुमार सिंह ने जयसवाल स्वीट हाउस से घी में मिलावट की आशंका को देखते हुए इसका नमूना भरा। एफएसओ पीके वर्मा ने इस्लाम किराना स्टोर से सरसों तेल का नमूना लिया। एफएसओ अजय कुमार सिंह ने मनोज कुमार कसरैला की दुकान से दही का नमूना लिया। एफएसओ विनय कुमार ने सलाउद्दीन लहरपुर के यहां से छेना का नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम की भनक लगते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। अधिकतर व्यापारी अपनी दुकान बंद करके निकल भागे। अभिहित अधिकारी ने बताया नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed