{"_id":"5bd7561ebdec22693c1034d6","slug":"81540838942-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी से गिराए गए दो अवैध भवन, कब्जेदारों को दी गई चेतावनी
सीतापुर। जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने सोमवार को सरायन नदी के किनारे अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। तरीनपुर में दो अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
सरायन नदी के किनारे कब्जेदारों ने अवैध रुप से कब्जा कर रखा है। कई लोगों ने यहां पर आवास भी बना लिए हैं। इस समय सरायन नदी की सफाई का अभियान चल रहा है। अवैध कब्जों के कारण सफाई में दिक्कत आ रही है। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय व ईओ निहाल चंद ने तरीनपुर स्थित नदी के किनारे अभियान चलाया।
यहां पर दो अवैध आवास बने हुए खड़े थे। जब बुलडोजर पहुंचा तो भवन के स्वामी सामने नहीं आए। इस पर इनको ढहा दिया गया है। ईओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नदी के किनारे कब्जा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
जिम्मेदार खुद कराते है कब्जा
नदी के किनारे की जमीन सिंचाई विभाग की है। अगर इस जमीन पर कोई कब्जा करता है तो इसको हटवाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होती है। लेकिन जिले का सिंचाई विभाग सो रहा है। नदी के किनारे इतने अधिक कब्जे हो गए हैं, कि उनको देखने वाला कोई नहीं है। एक बार भी सिंचाई विभाग ने इनको नोटिस नहीं जारी किया है। अब हाल ये है यह कब्जे खुद नगर पालिका हटवा रहा है।