{"_id":"5b88398342c79246353bc295","slug":"81535654275-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग, मां-बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग, मां-बेटी झुलसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा इलाके के एक घर में चाय बनाते समय हादसा
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज होने से भड़की आग में मां-बेटी झुलस गई। दोनों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरी निवासी राजकुमार की पुत्री नीशू (12) सुबह गैस चूल्हे पर चाय बनाने जा रही थी। परिवारीजनों के मुताबिक, गैस सिलेंडर में लीकेज था। जैसे ही नीशू ने माचिस जलाई आग भड़क उठी। आग की चपेट में नीशू को देख उसकी मां आयुषी उसे बचाने दौड़ी।
जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गई। किसी तरह आग बुझाकर परिवारीजनों द्वारा मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया है।