{"_id":"5a3809904f1c1baf678c26d7","slug":"81513621904-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन की दुकान से 80 हजार का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन की दुकान से 80 हजार का माल ले गए चोर
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत काटकर वारदात को दिया अंजाम
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात एक दुकान से हजारों का माल पार कर दिया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कस्बे के मोहल्ला विवेक नगर निवासी महेंद्र कुमार ने कस्बे में माल गोदाम के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बर्तनों की दुकान खोल रखी है। रविवार को वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। इसके बाद रात में किसी पहर में चोरों ने दुकान की छत को काट दिया। जिसके बाद वे दुकान में रखे पीतल व तांबे के बर्तन समेट ले गए।
सोमवार की सुबह जब दुकान स्वामी, दुकान पर पहुंचा। तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 80 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।