{"_id":"5948023c4f1c1bf8608b46a2","slug":"76-243-roofs-to-meet-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"76,243 गरीबों को मिलेंगी छत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76,243 गरीबों को मिलेंगी छत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
house
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बेघर गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब खुले आसमान के नीचे रातें नहीं गुजारनी होंगी। अब उनका खुद का आशियाना होगा। यह संभव होगा प्रधानमंत्री आवास योजना से।
विज्ञापन
सीतापुर के 76243 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मिलेंगे। हर लाभार्थी को मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये मिलेगा। प्रसाधन निर्माण को 12 हजार रुपये अलग से मिलेंगे। खास बात तो यह है कि इस योजना में लाभार्थी को गैस और बिजली कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीतापुर का बड़ा हिस्सा गांजरी इलाके के तौर पर जाना जाता है। यहां गरीबों के पास न तो तन ढकने को कपड़ा है और न ही सिर छुपाने को आवास। ऐसे में अधिसंख्य लोग घास-फूस की टूटी-फूटी झोपड़ियों या फिर पॉलीथिन केनीचे गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि हर साल शासन की विभिन्न आवास योजनाओं में गरीबों का चयन कर उन्हें आवास मुहैया कराए जाते हैं। बावजूद इसके कई लोग आवास पाने से वंचित रह जाते हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान समय में सीतापुर में 1,60,602 लोग आवासविहीन हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने गरीबों को आवास देने की योजना बनाई है। इस योजना में जनपद में 76,243 गरीबों को आवास मुहैया कराए जाएंगे।
प्रत्येक लाभार्थी को योजना में 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण को दिए जाएंगे। जबकि 12 हजार रुपये लाभार्थी को प्रसाधन निर्माण के लिए मिलेंगे। यही नहीं इस योजना में चयनित लाभार्थी को 90 दिन की मनरेगा मजदूरी भी दी जाएगी। इसके अलावा लाभार्थी को गैस और बिजली कनेक्शन भी फ्री में मिलेगा।