फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   73 arrested with 1775 liters of illicit liquor

1775 लीटर अवैध शराब संग 73 दबोचे गए

Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
73 arrested with 1775 liters of illicit liquor
सीतापुर। अलीगढ़ की घटना के बाद से जिले की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर सोमवार को पुलिस कई जगह छापा मारा। कार्रवाई में 73 अरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनसे 1775 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। चार भट्ठियां नष्ट कराई गईं। कार्रवाई के दौरान 80 कुंतल लहन नष्ट की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी, कोतवाली देहात पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब, दो भट्ठी के साथ चार आरोपी, रामकोट पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ पांच आरोपी, खैराबाद पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी दबोचे।
विज्ञापन

महोली पुलिस ने 110 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी, हरगांव पुलिस ने 130 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी, मानपुर पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी, तालगांव पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब, दो भट्ठी के साथ छह आरोपी पकड़े। सकरन पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी, रेउसा पुलिस ने 130 लीटर अवैध शराब के साथ छह आरोपी और अटरिया पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलापुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी, पिसावां पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपी, महमूदाबाद पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी, रामपुर मथुरा पुलिस ने 80 लीटा अवैध शराब साथ दो आरोपी, थानगांव पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब के साथ पांच आरोपी, नैमिषारण्य पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी, सदरपुर पुलिस ने 130 लीटर अवैध शराब के साथ चार अरोपी, मिश्रिख पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी, तंबौर पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब, एक भट्टी के साथ चार आरोपी, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी और लहरपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed