फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, तीन जख्मी

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, तीन जख्मी

Wed, 20 Feb 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, तीन जख्मी
दो बाइकों में भिड़ंत के बाद गिरने से युवक आया चपेट में
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

थाना व कस्बा रामकोट का रहने वाला सतीश (30) पुत्र छोटेलाल अपने बहनोई के भाई वीरेंद्र निवासी अटवा थाना मिश्रिख के साथ बाइक से अटवा जा रहा था। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे बाइक सवार कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र में नैमिषारण्य मार्ग पर संजराबाद गांव के करीब से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरी बाइक सवार अटवा निवासी ताहिर व शाकिब से ओवरटेक के दौरान भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकें पलटने से उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रही मौरंग भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से सतीश की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed