{"_id":"5c5f2422bdec2273aa6bb425","slug":"71549739042-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीट मीट के विजेता हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलीट मीट के विजेता हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सिंघानिया एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के वार्षिक एथलीट मीट में बेस्ट एथलीट चैंपियन एमरल्ड हाउस तथा रनर अप सफायर हाउस को घोषित किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि, विद्यालय के वाइस चेयरमैन आशीष सिंघानिया व प्रधानाचार्या अर्चना राज ने पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में कक्षा चतुर्थ के उत्कर्ष सिंह, बालिका वर्ग में अलंकृता मिश्रा को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर बालक वर्ग में कक्षा सप्तम के ऐशवर्य वर्मा, अनुष्का मिश्रा को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार मिला।
सीनियर बालक वर्ग में कक्षा नवम के धीरेंद्र सिंह व कक्षा एकादश की रीना यादव को बेस्ट एथलीट पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2018-19 में अलंकृता मिश्रा एथलीट चैंपियन रहीं, जिन्होंने गत वर्ष के चैंपियन उत्कर्ष मगन को बीस प्वाइंट से मात दी।
विज्ञापन
रूबी हाउस को विजेता हाउस तथा एमरल्ड हाउस को द्वितीय स्थान घोषित किया गया। थ्रो बॉल, बेस टूर्नामेंट, टेबल टेनिस, खो-खो में टोपाज हाउस सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैंपियन रहा। बास्केट बॉल, कबड्डी, क्रिकेट तथा बैडमिंटन में सफलता हासिल कर रूबी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। हैंडबॉल में 70 अंक प्राप्त कर एमरल्ड तृतीय स्थान पर रहा।