{"_id":"5c5f23f2bdec22094a2c8205","slug":"71549738994-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 14 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 14 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशनों पर एटीएम स्थापना की शुरू हुई कवायद
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर अब मुसाफिरों को नकदी के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। इन्हें वहां पर इसकी बेहतर सहूलियत मिलेगी। इसके लिए सीतापुर जिले के 14 रेलवे स्टेशनों पर स्वचलित टेलर मशीन (एटीएम) लगेंगे। ये एटीएम पांच बरस के लिए ठेके पर दिए जाएंगे। इससे नकदी संकट की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
रेल महकमे ने स्टेशनों पर एटीएम मशीनें लगाने की कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि जनता को सहूलियतें देने के लिए बरसों पहले सीतापुर में रेल लाइन बिछाई गई थीं, इनमें पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे का एक ट्रैक ऐशबाग वाया सीतापुर जंक्शन-लखीमपुर खीरी-मैलानी-बरेली तथा दूसरा ट्रैक बुढ़वल वाया सीतापुर जंक्शन स्टेशन है।
इसी प्रकार उत्तर रेलवे का सीतापुर सिटी वाया नैमिषारण्य-बालामऊ तथा सीतापुर सिटी वाया महोली-रौजा स्टेशन शामिल है। यहां के ट्रैक अब मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दील हो चुके हैं। पर यहां के स्टेशनों पर एटीएम की सुविधा नहीं है। जिस कारण सफर के दौरान रेलयात्रियों को एटीएम की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे उनको परेशानी होती हैं। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशनों पर एटीएम स्थापना कराने का फैसला लिया। सीतापुर जिले में भी रेलवे स्टेशनों पर एटीएम स्थापना कराई जाएगी। चिन्हित 14 रेलवे स्टेशनों पर ये एटीएम पांच साल के लिए लगेंगे।
इनकी स्थापना के लिए रेल महकमे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद यह है कि अब जल्द ही यहां के स्टेशनों पर एटीएम लग जाएंगे और यात्रियों को इसकी सहूलियत मिलेगी।
यहां लगेंगे एटीएम
अटरिया, सिधौली, कमलापुर, खैराबाद अवध, सीतापुर जंक्शन, झरेखापुर, हरगांव, टप्पा खजुरिया, परसेंडी, बिसवां, सरैंया, महमूदाबाद अवध, रमईपुर, सुढ़ियामऊ स्टेशन।
चल रही प्रक्रिया
यात्रियों को नकदी व्यवस्था मुहैया कराने के लिए रेलवे स्टेशनों पर एटीएम लगाए जाने हैं। इनकी स्थापना के लिए विभाग में प्रक्रिया चल रही है। चिन्हित स्टेशनों पर शीघ्र एटीएम लगेंगे।
-एके शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक, सीतापुर जंक्शन
जल्द लगेंगे एटीएम
रेलवे स्टेशनों पर नकदी समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशनों पर एटीएम स्थापना की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए महकमे द्वारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
-आलोक श्रीवास्तव, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ