{"_id":"5c0d6720bdec22415e42d82f","slug":"71544382240-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेड वाले तार में फंसकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेड वाले तार में फंसकर किशोरी की मौत
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा में हुए दर्दनाक हादसे में दो अन्य लड़कियां घायल
रेउसा (सीतापुर)। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे फंसे ब्लेड वाले तार में उलझकर एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्षेत्र के गुडरुआ गांव में रहने वाली मौनी (15) पुत्री मेवालाल रविवार की देर शाम करीब 8 बजे परिवार की पूनम और रूबी के साथ शौच के लिए खेत गई थी। गांव का ही राममिलन अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर आ रहा था। खेत में लगा ब्लेड वाला तार ट्रॉली में पीछे फंस गया था। रास्ते में पैदल जा रही तीनों लड़कियां तार में बुरी तरह उलझ गई।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक जब तक ट्रैक्टर रोकता मौनी तारों में उलझी हुई करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पूनम और रूबी घायल हो गईं। थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि हादसे के बाद चालक भाग गया है। वाहन कब्जे में ले लिया गया है।