फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी
दोनों बाराबंकी जिले के निवासी, महमूदाबाद में रेल पटरी पर मिले शव
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। बाराबंकी जिले के प्रेमी युगल ने महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों के शव अबदुल्लापुर क्रॉसिंग के निकट रेल पटरी पर पाए गए। पुलिस ने मौके से कई लव लेटर भी बरामद किए हैं।

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेरी निवासी वीरेंद्र कुमार वर्मा (19) का बड्डूपुर के ग्राम गयंदपुरवा निवासी रंजना वर्मा (19) से प्रेम प्रसंग चलता था। प्यार जब परवान चढ़ा, तो चर्चे आम हो गए। इस बात की भनक जब दोनों के परिवारीजनों को लगी, तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


इस पर गत 23 मई को प्रेमी युगल अपने घरों से भाग निकले। उनके लापता होते ही परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस बीच प्रेमी युगल भागकर महमूदाबाद आ गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह प्रेमी युगल महमूदाबाद के ग्राम गुलरामऊ अब्दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर गोंडा-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन जैसे ही उधर से गुजरी, प्रेमी युगल ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। युवक व युवती ने अपने हाथ एक दुपट्टे से बांध रखे थे। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल हैं। मौके से उनके कई प्रेम पत्र भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि दोनों प्रेमी युगल थे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पाबंदियां होने की वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टेंट की दुकान से शुरू हुआ प्रेम
बताते हैं कि बड्डूपुर के ग्राम नेरी निवासी वीरेंद्र वर्मा पड़ोस के गांव गयंदपुरवा में ज्योति लाइट्स एंड टेंट हाउस में काम करता था। इस टेंट हाउस के सामने ही रंजना का घर है। जिसकी वजह से वीरेंद्र का सामना अक्सर रंजना से होता था। वीरेंद्र अपने घर बहुत कम ही जाता था।

उसका अधिकतर समय टेंट हाउस पर ही गुजरता था। ऐसे में रंजना व वीरेंद्र एक दूसरे से मिलने लगे और दोनों में प्यार हो गया। प्यार की जानकारी जब रंजना के परिवार को हुई तो दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। इसी पाबंदी ने प्रेमी युगल को तोड़ दिया और दोनों ने आत्महत्या कर ली।

तो दोनों ने कर लिया था विवाह!
रेल पटरी पर जब प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ तो रंजना की मांग में सिंदूर भरा हुआ था। वहीं उसने सुहागिनों की तरह शृंगार कर रखा था। बताते हैं कि गत 23 मई को रंजना के घर से भागने के बाद परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।


24 को परिवारीजनों ने रंजना के गुम होने की सूचना थाने में दी, अब 26 मई को रंजना व उसके प्रेमी वीरेंद्र का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। रंजना का शृंगार देख लोगों का कहना है कि शायद घर से भागने के बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद पकड़े जाने व अलग होने के भय से दोनों ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed