{"_id":"5a4a7ea64f1c1b0d788b6418","slug":"71514831526-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा ही उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा ही उखाड़ ले गए चोर
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोर एक सोलर लाइट का खंभा ही उखाड़ ले गए हैं। यह लाइट गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगी थी। खंभा उखाड़ने को लेकर घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ैचा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगी हुई थी। रविवार की रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में पहुंच गए। इससे पहले कि किसी को भनक लगती, चोर परिसर में लगी सोलर लाइट को खंभे समेत उखाड़ ले गए।
सोमवार की सुबह जब विद्यालय खुला तब प्रधानाध्यापक चंद्रपाल को सोलर लाइट चोरी होने की जानकारी हो सकी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि खंभे पर ही सोलर लाइट, बैट्री व सोलर प्लेट लगी थी। प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कर रही है।