फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सुबह बारिश फिर चटख धूप ने पसीने से भिगोया

सुबह बारिश फिर चटख धूप ने पसीने से भिगोया

Mon, 17 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुबह बारिश फिर चटख धूप ने पसीने से भिगोया
सुबह बारिश फिर चटख धूप ने पसीने से भिगोया
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में सोमवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश ने जबकि दोपहर बाद चटख धूप ने पसीने से भिगो दिया। पहले बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, फिर धूप ने उमस बढ़ाकर लोगों को बेहाल किया। हालांकि मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी देखने को मिला। तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर को कुछ समय के लिए तीखी धूप निकली पर बाद में फिर से मौसम सुहाना हो गया।

सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे, देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। जिले के तमाम इलाकों में तेज बारिश हुई। जबकि कुछ हिस्सों मे रिमझिम फुहारें गिरीं। बारिश होने से शहर का तापमान 32 डिग्री से नीचे चला गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और चटख धूप निकल आई। बारिश के बाद तेज धूप ने उमस बढ़ा दी तो लोग पसीने से तर-बतर हो गए। सांझ ढलने पर घिरी काली घटाओं ने मौसम को एक बार फिर खुशनुमा बना दिया। मौसम में बार-बार बदलाव होने के बावजूद पिछले चौबीस घंटों के मुकाबले पारा एक डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं फुहारें भी गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed