फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   70 people are getting infected with hepatitis every month in the district hospital

Sitapur News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस से हर माह संक्रमित मिल रहे 70 लोग

Mon, 28 Jul 2025 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
70 people are getting infected with hepatitis every month in the district hospital
सीतापुर। हेपेटाइटिस एक खतरनाक बीमारी है। चिकित्सकों का मानना है कि समय से पहचान व नियमित इलाज से अब यह बीमारी आसानी से ठीक हो जाती है। जिला अस्पताल में प्रति माह करीब 70 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हो रही है। जिला अस्पताल में निशुल्क इलाज कराकर लोग आसानी से इससे छुटकारा भी पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस का इलाज करने वाली चिकित्सक डॉ. स्वस्ति बाजपेयी का कहना है कि यह लिवर की बीमारी है। इसमें लिवर में सूजन आ जाती है। यह सूजन किसी संक्रमण व विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारण होती है। यह बीमारी ए, बी, सी व डी चार तरह की होती है। इसमें बी व सी अधिक खतरनाक होती है। बी रक्त और शरीर के तरल पदार्थों के माध्यम से फैलती है। सी रक्त के माध्यम से फैलती है। यह लिवर सिरोसिस व लिवर कैंसर का कारण भी बनती है। इसमें थकान, भूख न लगना, पेट दर्द, गहरा मूत्र व हल्का मल होता है। जिला अस्पताल में प्रति माह करीब 70 मरीजों में जांच के दौरान पुष्टि होती है। इसमें करीब 30 मरीज ही इलाज करवाते हैं, अन्य लोग दोबारा आते ही नहीं है। उम्मीद है कि ये लोग प्राइवेट में इलाज करवाते होंगे।
विज्ञापन

यह है इलाज
डॉ. स्वस्ति बाजपेयी ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच व इलाज की पूरी सुविधा मौजूद है। इसके लिए पहले कार्ड से जांच की जाती है। उसके बाद पुष्टि के लिए वायरल लोड की जांच होती है। यह जांच करीब 3500 रुपये में बाहर होती है। अस्पताल में यह निशुल्क है। इसके अलावा तीन माह का कोर्स चलता है। इलाज में उपयोग होने वाली महंगी दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क है इलाज
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस का पूरा इलाज निशुल्क उपलब्ध है। मरीजों को शिविर लगाकर चिह्नित किया जाता है। उसके बाद अस्पताल से पूरा इलाज दिया जाता है।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed