फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   7.46 lakh voters will vote today

7.46 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

Mon, 12 Oct 2015 11:20 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
दोनों सीटों पर 3563 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में  हैं। सभी ब्लॉकों में 746304 वोटर सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद होगा। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान ब्लॉक एलिया, खैराबाद, परसेंडी, महोली तथा पिसावां  में होंगे। इन ब्लॉकों में 462 पोलिंग स्टेशनों पर मय बैलेट पेपरों के साथ मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। इन ब्लॉकों में जिला पंचायत  सदस्य की 20 सीटों पर 361 उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन


जबकि क्षेत्र पंचायत  सदस्य की 507 सीटों पर 3202 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। मतदान के लिए  इन ब्लॉकों में 462 पोलिंग सेंटर व 1129 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन पर  746304 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में 13 अक्तूबर  के मतदान निपटाने के लिए 4516 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। इनके अलावा दस  फीसद अतिरिक्त रिजर्व पार्टियां रखी गई हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन  समेत तीन कार्मिक लगाए गए हैं।

मतदान दिवस के एक दिन पहले विधान सभा  क्षेत्रवार चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों का सोमवार को सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था। सुबह नौ बजे से  मतदान कार्मिकों की विधान सभा क्षेत्रवार बनाए गए स्टॉलों पर अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ मच गई थी।

सभी ने अपनी अटेंडेंस दर्ज कराई। साथ ही पोलिंग अफसरों को बैलेट पेपर सौंपे गए। बाद में पोलिंग पार्टियों को संकलित करने के बाद उन्हें मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया।


इन ब्लॉकों के सभी बूूथों पर मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। मंगलवार की सुबह 7 बजते ही बूथों पर मतदान प्रारंभ करा दिया जाएगा। मतदान सांय 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान मतदाता चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के  भाग्य विधाता बनकर सभी की किस्मत मतपेटियों में बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed