फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   67 lakh property of four gangsters seized

चार गैंगस्टरों की 67 लाख की संपत्ति जब्त

Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
67 lakh property of four gangsters seized
सीतापुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। आर्थिक चोट पहुंचाने की मंशा से पुलिस शिकंजा कस रही है। अपराध से अर्जित चार गैंगस्टरों की 67 लाख से अधिक की संपत्ति को प्रशासन की मौजूदगी में जब्त करते हुए उस पर सरकारी ताला लगा दिया गया है। यह कार्रवाई बिसवां और कमलापुर की पुलिस ने की है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह के आदेश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अपराध में शामिल अपराधियों की जुर्म से जुटाई गई संपत्ति को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। इसी कड़ी में बिसवां पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि बिसवां के ईदगाहपुरवा निवासी बड़ी उर्फ मंजू पत्नी काशी, कांशीराम अवैध शराब के कारोबार में शामिल रहे हैं। दोनों पर केस दर्ज हैं। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों की अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति ली गई। डीएम के आदेश पर दोनों की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 48 लाख चार हजार 916 रुपये आंकी गई है। संपत्ति को जब्तीकरण के दौरान मुनादी कराई गई और कार्रवाई की नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिधौली ने बताया कि सिधौली इलाके के अकोहरा गांव निवासी सलमान, कमलापुर के सरौरा कलां गांव निवासी मुस्ताक वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या और चोरी के मामले के आरोपी हैं। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद डीएम के आदेश पर कमलापुर पुलिस ने रविवार को दो कार, एक और वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की है। बताया कि जब्त किए गए वाहनों को गैंगस्टरों ने अपराध की कमाई से खरीदा था। जिनकी कीमत करीब 19 लाख आंकी है। सलमान की जब्त की गई संपत्ति की कीमत सात लाख, मुस्ताक की 12 लाख है।

गैंगस्टरों की जब्त की गई संपत्ति अपराध करके कमाई गई थी। सभी के बारे में गहराई से जांच की गई। किसी के पास आय का कोई साधन नहीं है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed