{"_id":"68ee9d304a4a74944f02c146","slug":"65-kg-of-laddus-and-burfis-found-smelly-during-inspection-destroyed-sitapur-news-c-102-1-slko1053-142376-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जांच में बदबूदार मिले 65 किलो लड्डू व बर्फी, कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जांच में बदबूदार मिले 65 किलो लड्डू व बर्फी, कराया नष्ट
Wed, 15 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दिवाली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिलावट की आशंका पर 10 खाद्य सामग्री के नमूने भरकर लैब जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान बदबूदार मिले घटिया गुणवत्ता के 65 किग्रा लड्डू व बर्फी को मौके पर नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि रामकुंड चौराहा महमूदाबाद निकट संकटा देवी मंदिर के पास खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान बूंदी लड्डू, छेना रसगुल्ला व बर्फी का मिलावट की आशंका पर एक-एक नमूना लैब जांच के लिए भर कर भेजा गया। इस दौरान 30 किलो बर्फी व 35 किलो लड्डू में बदबू आने पर उसे मौके पर ही जब्त कर सुरक्षित तरह से नष्ट कराया गया। इसका बाजार मूल्य 5,950 रुपये बताया गया।
सिधौली तहसील में भी जांच टीम ने कमलापुर से बेसन, खोया, छेना, रसगुल्ला, वनस्पति रिफाइंड ऑयल, काजू मिठाई व पनीर का एक-एक नमूना लिया। इस दौरान घटिया गुणवत्ता मिलने पर 30 किलो छेना मिठाई नष्ट करवाई गई। इसका बाजार मूल्य 10,800 रुपये आंका गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान 48 सामग्री के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। यह अभियान दिवाली तक नियमित तौर पर चलेगा।