फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   62.54 percent voting took place in Sitapur Lok Sabha seat

Sitapur News: सीतापुर लोकसभा सीट पर 62.54 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 16 May 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 16 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
62.54 percent voting took place in Sitapur Lok Sabha seat
सीतापुर। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इसी का परिणाम है कि 62.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सेवता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जिले का नाम रोशन करते हुए सर्वाधिक 67.19 फीसदी मतदान किया। वहीं हर बार की तरह सीतापुर विधानसभा सीट के मतदाता वोट देने में इस बार भी फिसड्डी रहे।
विज्ञापन

13 मई को मतदान के बाद देर रात तक पीएसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा की गईं। विधानसभावार बूथों पर पड़े मतों की गणना को अंतिम रूप दिया गया। इसके अनुसार सीतापुर लोकसभा क्षेत्र में 62.54 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। 17 लाख 59 हजार 943 मतदाताओं में से 11 लाख 741 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

पांच विधानसभा क्षेत्रों में से सेवता विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख 21 हजार 826 मतदाताओं में से सर्वाधिक दो लाख 16 हजार 243 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां के मतदाता मतदान करने में अव्वल रहे। जबकि सदर विधानसभा में सबसे कम 54.64 फीसदी मतदान हुआ। यहां के चार लाख तीन हजार 361 मतदाताओं में से दो लाख 20 हजार 396 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में हुए लोकसभा चुनाव से 1.30 फीसदी कम रहा मतदान
2019 के लोकसभा चुनाव में 16 लाख 65 हजार 745 मतदाताओं में से 10 लाख 63 हजार 378 मतदाताओं ने मतदान किया था। 63.84 प्रतिशत मतदान रहा था। इस बार 62.54 फीसदी मतदान रहा। इस तरह इस बार 1.30 फीसदी मतदान कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed