{"_id":"5c4f49d2bdec2273a74cf908","slug":"61548700114-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढे में पड़कर पलटी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढे में पड़कर पलटी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दूसरा युवक घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में बिसवां-सिधौली मार्ग पर सड़क के गड्ढे की वजह से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गया। उधर, गिरने से दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आई। निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। थाना मानपुर क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रहने वाला वकील (40) पुत्र जाबिर अपने साथी मानपुर निवासी तौकीर के साथ सोमवार की दोपहर बाइक से सिधौली जा रहा था।
कमलापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधौली-बिसवां मार्ग पर कम्हरिया गांव के करीब बाइक अचानक सड़क पर एक गहरा गड्ढा पड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे वकील को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अचानक हादसे से हड़बड़ाया ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार गिरने के कारण घायल हो गया। एक करीबी निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।