{"_id":"5bd8a7afbdec22695176a79d","slug":"61540925359-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए घर से निकलकर गई थी बाहर
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हालत नाजुक देख आरोपी बच्ची को खेत में छोड़कर भाग निकला। बच्ची शौच के लिए घर से बाहर गई थी। बच्ची की आपबीती सुनकर परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना व कस्बे में रहने वाली चार साल की एक मासूम बच्ची मंगलवार को दिन में 11 बजे टावर के करीब खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि विकास निवासी राठौरपुर ने बच्ची को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को नाजुक हालत में छोड़कर भाग गया।
मासूम बच्ची राते-बिलखते किसी तरह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।