फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   परसेंडी के प्रधान व सचिव ने बिना टेंडर के करा डाले काम

परसेंडी के प्रधान व सचिव ने बिना टेंडर के करा डाले काम

Wed, 24 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
परसेंडी के प्रधान व सचिव ने बिना टेंडर के करा डाले काम
डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में वित्तीय अनियमितता उजागर
विज्ञापन

सीतापुर। सोलर व स्ट्रीट लाइट लगवाने की आड़ में परसेंडी के प्रधान और सचिव सरकारी धन डकार गए। कराए गए कार्यों का टेंडर तक नहीं निकाला गया। डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में प्रधान व सचिव की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह मंगलवार को ब्लॉक परसेंडी की ग्राम पंचायत परसेंडी का औचक मुआयना करने पहुंचे। मुआयने में उन्होंने पाया कि गांव में लगी स्ट्रीट लाइटें गुणवत्ता परक नहीं हैं। गहन छानबीन में चौंकाने वाला सच सामने आया।
विज्ञापन


प्रधान और सचिव ने सोलर व स्ट्रीट लाइटें लगवाने के पहले टेंडर ही नहीं निकाले। बगैर टेंडर निकलवाए भी जो काम कराया गया वह मानकों के विपरीत है। डीपीआरओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 में चौदहवें व चौथे फाइनेंस कमीशन द्वारा ग्राम पंचायत को लगभग 20 लाख की राशि प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान आयशा खातून और सचिव कृपाशंकर राय की ओर से नियमों की अनदेखी करते हुए टेंडर कराए बगैर कार्य करा दिए गए। ज्यादातर राशि केवल सोलर व स्ट्रीट लाइटों पर खर्च कर दिए। इस काम का भी टेंडर नही कराया गया। लगाई गई लाइटें भी निमभन गुणवत्ता की है। डीपीआरओ ने बताया कि यह वित्तीय अनियमितता है। प्रधान व सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed