फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो को नेत्रज्योति दे गए सरदार कुलविंदर

दो को नेत्रज्योति दे गए सरदार कुलविंदर

Fri, 12 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दो को नेत्रज्योति दे गए सरदार कुलविंदर
सक्षम संस्था की पहल पर करवाया नेत्रदान
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के आवास विकास कॉलोनी के सरदार कुलविंदर सिंह के निधन के पश्चात उनके भाई व बेटे की रजामंदी से सक्षम संस्था की पहल पर उनका नेत्रदान करवाया। आंख अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने दोनों कॉर्निया सुरक्षित किया। 60 वर्षीय कुलविंदर सिंह का निधन हो गया।

मृत्यु के पश्चात उनके भाई हरदेव सिंह व सुखदेव सिंह एवं पुत्र दिलप्रीत सिंह सुखबीर सिंह से नेत्रदान करवाने के लिए आग्रह किया। अनुमति मिलने पर सक्षम संस्था के संदीप भरतिया, मुकेश अग्रवाल, सुभाष अग्निहोत्री, विकास अग्रवाल व अक्षत को सूचना देकर नेत्रदान करवाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर आंख अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने मृतक के घर जाकर उनकी दोनों कार्निया को सुरक्षित करवा लिया। इस नेत्रदान से दो जरूरतमंद लोगों को नेत्र प्राप्त हो सकेंगे। सुभाष अग्निहोत्री ने कहा कि सीतापुर में पहला नेत्रदान सिख समाज के द्वारा ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाज के सरदार सतनाम सिंह, चरनजीत सिंह, जसवीर सिंह व गुरूदीप सिंह सदैव ही नेत्रदान को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करते रहते हैं। संदीप भरतिया ने कहा कि हम इस समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते है कि जो परोपकार की भावना से सदैव अपना दुख भूलकर लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान कर रहे हैं। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था द्वारा 149वां नेत्रदान करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed