फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डेंगू का खात्मा करेगी गंबूसिया मछली

डेंगू का खात्मा करेगी गंबूसिया मछली

Sun, 30 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
डेंगू का खात्मा करेगी गंबूसिया मछली
गंबूसिया मछली पालें और डेंगू से बचे
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में डेंगू से बचाव विषयक कार्यशाला

सीतापुर। गंबूसिया मछली पालकर डेंगू से निजात पाई जा सकती है। यह मछली डेंगू के मच्छरों व लार्वा को चट कर जाती है। लोग घरों में भी इस मछली को पाल सकते हैं। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में डेंगू से बचाव के लिए आयोजित कार्यशाला में डेंगू से बचाव के तरीके बताए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि इंद्रमणि राजा ने बताया कि गंबूसिया मछली घर से लेकर नाले, नालियों व गड्ढों में रह सकती है। यह पानी पर पनपने वाले मच्छर व लार्वा को खा जाती है। कहा कि अगर डेंगू से बचना है तो गंबूसिया मछली को पालना सबसे सरल उपायों में एक है। बताया कि घर में कोई भी पुराना टब, ड्रम, बड़ा डिब्बा, वेस्ट कूलर में कम से कम 30 से 40 लीटर पानी डालें। उसकी तली में मौरंग डालें। उसमें एक जलीय पौधा या फिर एक मनी प्लांट लगा दें। यह बर्तन छायादार स्थान पर ही रखें। जिसके बाद 4 से 5 जोड़ा गंबूसिया मछलियों को उसमें डाल दें। यह मछली एक माह में 80 से 120 बच्चे देती है। जिससे इसकी संख्या तेजी से बढ़ेगी। ये मछलियां मच्छरों व लार्वा को खाती हैं। 24 घंटे में अपने भार से 40 गुना अधिक मच्छरों व लार्वा को खा जाती हैं। मछलियों के बच्चों को निकट की नाली, नाला, गड्ढे में भी डाल सकते हैं। यह मछली वहां भी मच्छरों व लार्वा को चट कर जाएगी। गंबूसिया मछली पालकर मच्छरों के प्रकोप से आसानी से बचा जा सकता है। जिससे मच्छर जनित बीमारी की चपेट में आने से परिवार बचा रहेगा। इस मौके पर डॉ.एके गौतम, डॉ. प्रवीन कुमार, रश्मि,आकाश बजरंगी, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मछली को ये खिलाएं
घर में जब भी गंबूसिया मछली पालें, तो उसे एक चुटकी ब्रेड व बिस्किट डालें। हो सके तो केले के छिलके को डाल दें। गंभूसिया मछली उसे बड़े चाव से खाती है। इससे मछली को पालने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed